Indian Geography - भारत का सामान्य परिचय
भौगोलिक विस्तार के कारण भारत को प्राय: उपमहाद्वीप कहा जाता है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बाग्ंलादेश, नेपाल एवं भूटान सम्मलित हैं। भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8 डिग्री 4 सेमी और 37 डिग्री 6 सेमी उत्तरी अक्षांश और 97 डिग्री 24 सेमी पूर्वी देशान्तर के बीच फैला हुआ है।
भारत का दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट है जो अण्डमान निकोबार द्वीपसमूह में शामिल है। यह ग्रेट निकोबार में स्थित है। इंदिरा प्वांइट का अन्य नाम पिग्मेलियन प्वाइंट एवं लाहििचिंग है। भारत का पश्चिमी बिन्दु सरक्रीक (गुजरात) एवं पूर्वी बिन्दु वालांग (अरूणाचल प्रदेश) में है। भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर में स्थित है।
- कोलाबा प्वाइंट मुम्बई में, प्वाइंट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइंट पेड्रो जाफना में है। भारत की पूर्वी सीमा अरूणाचल प्रदेश एवं पश्चिम सीमा गुजरात में है।
- भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण 3214 किमी तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी है। इसकी भू-सीमा लगभग 15200 किमी है। भारतीय समुद्रतट की कुल लम्बाई 7516.6 किमी है एवं भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का 7 वांं देश है जबकि 8 वां अर्जेन्टीना और छठा ब्राजील है।
- जनसख्ंया की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा देश है जबकि प्रथम स्थान पर चीन है।
Note- जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश हैं- चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इण्डोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश एंव रूस है।
- भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है जबकि जनसंख्या विश्व के जनसंख्या का करीब 17.5 प्रतिशत है।
- विशाल देशान्तरीय होने के कारण भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी सुदूर बिन्दुओं के स्थानीय समय में 2 घंटे का अन्तर है। जब अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में सूर्यादय होता है तब गुजरात के पश्चिमी भाग में रात होती है।
- विषुवत रेखा से भारत का दक्षिणी बिन्दु 876 िकिमी दूर है।
- कर्क रेखा 23 डिग्री 30 िडिग्री उत्तरी अंक्षाश भारत को दो बराबर भागों में बाटती हैं। कर्क रेखा से दक्षिण भारत का क्षेत्र आकृति में त्रिभुजाकार है।
- भारत का मानक समय इलाहाबाद के िनिकट नैनी से गुजरने वाली 82.5 िडिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा को माना गया है, जो मानचित्र समय से 5.5 घंटा आगे है।
- 82.5 पूर्वी देशन्तर 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा एवं आन्ध्रप्रदेश) से होकर गुजरता है।
नोट- कर्क रेखा भारत के निम्न 8 राज्यों से होकर गुजरती है-राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पं बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
भारतीय भूमि चार भागों में बटीं है-
1- विस्तृत पर्वतीय प्रदेश
2- सिधुं और गंगा के मैदान
3- रेगिस्तानी क्षेत्र
4- दक्षिणी प्रायद्वीप
भारत के पूर्व में गारो, खासी, जयतिया और नागा पहाडि़या हैं।
भारत के रेगिस्तानी क्षेत्र को दो भागों में बाटा गया है-
1- विशाल रेगिस्तान- यह कच्छ के रण के पास से उत्तर की ओर लूनी नदी तक फैला हुआ है।
2- लघु रेगिस्तान- यह
जैसलमेर और जौधपुर के बीच लूनी नदी से शुरू होकर उत्तरी बंजर भूमि तक फैला हुआ है।
दक्षिण प्रायद्वीप का पठार 460 मीटर से 1220 मीटर तक की ऊचांई के पर्वत तथा पहाडि़यों की श्रेणियों द्वारा सि़धु और गंगा के मैदानों से पृथक हो जाता है। इनमें प्रमुख हैं- अरावली, विंध्य, सतपुड़ा आदि।
आज का हमारा भारत का सामान्य परिचय टॉपिक कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में लिखकर जरूर बताए।
1 Comments
Nice
ReplyDelete