Compare Max Bupa Vs HDFC ERGO Vs Star Health Health Insurance
Plans
लाइफ में हमें सिर्फ और सिर्फ दो टाइप के Insurance की जरूरत होती है। पहला होता है “Term Insurance” एवं दूसरा होता है “Health Insurance”.
आज हम आपको इस Article के माध्यम से बताने वाले हैं “Best Health Insurance Plan” के बारे में। मेरे According
“Best Health Insurance Plan” कौन-सा
है आज इसी के बारे में इस आर्टीकल के माध्यम से आपको बतायेगें।
Top-3 “Health Insurance Plan” को More
Than 15 Criteria में Compare करेगें। और Finally
हम पहुंचेगें Conclusion में कि दरअसल “Best
Health Plan” कौन-सा होने वाला है। तो
आइये जानते हैं “Best
Health Plan” के बारे में विस्तार से -:
सबसे पहले हम ये समझ लेते हैं कि हम कौन से तीन प्लान
के बारे में बताने जा रहे हैं। सबसे पहला प्लान होने वाला है-
1. Max Bupa
2. HDFC ERGO
3. Star Health
सबसे पहला Point
जो हम काफी बार देखते हैं कि Premium किसका कितना है,
तो उसको जान लेते हैं।
1. Premium
-: प्रीमियम के Base पर कभी भी कोई Decision
नहीं किया जाता है। अगर हम सबसे सस्ते
के पीछे भागे तो बाद में बहुत दिक्कतें भी आ सकती हैं। पर क्योंकि काफी Members ऐसे होते हैं जो सीधा प्रीमियम देखने के बाद ही आगे फैसला
लेते हैं। इसलिए सबसे पहला Point
Premium का ही है। प्रीमियम कैलकुलेशन
मैं फैमिली के लिए बताने जा रहा हूं, जिसमें 2+2 का फैमिली का टोटल लिया है और इसी के साथ Age रखी है Adult जो 46 से 55 के बीच में है। और पांच लाख का Sum Assured है। “Max
Bupa” में प्रीमियम है Rs. 21110.00/- एवं “HDFC
Ergo” में 25446.00 और “Star Health” में प्रीमियम है जो इन दोनों से सबसे कम है 19871.00 रूपये।
इसके हिसाब से Star सबसे सस्ता प्लान है। और सस्ता ही अच्छा होता है ऐसा
बिल्कुल भी नहीं होता है। हमें तीनों प्लान को 15 Criteria
में Compare
करना है।
2. Policy
Tenure -: ‘Max Bupa’ में आप
चाहे तो एक साल, दो साल या तीन साल तक का Tenure
Premium एक बार में ही पे कर सकते
हैं। ‘HDFC Ergo’ में एक और दो साल का प्रीमियम एक साथ पे कर सकते हैं। लेकिन
‘Star’ में ऐसा कोई भी option
नहीं हो। आपको सिर्फ एक साल का ही प्रीमियम
जमा करना होगा।
जब भी हम एक साथ कई सालों का पेमेन्ट करते हैं तो कई बार
डिस्काउन्ट मिल जाता है और अच्छा डिस्काउन्ट मिल जाता है।
3.
Room Capping -: ‘Max Bupa &
Hdfc Ergo में कोई भी Room Capping नहीं है। पर अगर बात करें Star
की तो
Single Standard Room की Room Capping हो जाती है। मतलब जो Lowest
Category का Room होता है वहीं आपको यहां पर Capp रहता है। उसी का आपको Repayment
वापस मिलने वाला है। अब समझना ये है कि
चूंकि ‘Star’ का सबसे सस्ता प्लान था पहले ही जो Important Point आता है Room
Capping का तो यहां पर हमें Room Capping मिलने वाली है।
4. Pre Hospitalization -: मतलब इससे पहले कि आप हॉस्पिटल में भर्ती हो उसके पहले
कितने दिन पहले की बीमारी कवर होती है। ‘Max
Bupa’ में 60 दिन, ‘HDFC Ergo’ में भी 60 दिन एवं ‘Star’
में भी 60 दिन। तीनों के तीनों में 60
दिन की प्री होस्पिटलाइजेशन Diseases
कवर होती हैं।
5. Post Hospitalization -: हॉस्पिटल में निकलने के बाद किमने समय का ट्रीटमेन्ट
आपका कवर होता है। मैक्स बूपा में और एचडीएफसी अर्गो में आपका 180 दिनों यानि 6 महीने
का आपका Post Hospitalization ट्रीटमेन्ट होता है। और अगर बात करें Star की तो सिर्फ 90 दिनों का ही यहां पर कवर होता है। आप देख
सकते हैं आपको सीधे 90 दिनों का फायदा मिल रहा है। और क्योकिं स्टार सस्ता है, कई
बार सस्ते के पीछे भाग जाते हैं और बाद में हमें पछताना पड़ता है।
6. Organ Donor -: Organ Donor की बात करें तो मैक्स और एचडीएफसी में जितना आपका Sum assured है उतने का ही आप Organ
Donor के लिए भी यूज कर सकते हैं।
अगर Star की बात करें तो 10% of Sum
Assured or Rs. 1 lakh whichever is lower. सिर्फ इतना ही आप स्टार में यूज कर सकते हैं।
7. Day Care
-: Day Care की बात करें तो Max और HDFC दोनों में ही आपको सारे डे केयर Expanses कवर होते हैं। पर अगर बात करे स्टार की तो स्टार में
भी सारे के सार डे कवर एक्सपेन्स कवर होते हैं।
7. Ambulance -: पहले की तरह Max
और HDFC
Ergo का Almost एक जैसा ही होने वाला है। दोनों में 2000 रूपये आपको Ambulance खर्च के नाम से मिल जाते हैं। उसी के विरूद्ध बात करें
स्टार की तो इसमें 1500 रूपये एम्बूलेंस के लिए मिलते हैं।
8. Restore or Recharge Benefit -: मान लेते हैं कि हमारा पांच लाख का प्रीमियम है और कोई
क्लेम आ गया जिससे आपके 5 लाख रूपये लग गये हैं। उसके बाद क्या Restore मिल जाएगा। क्या वापस से उसका sum assured मिल जाएगा। वापस से हमें रिस्टोर का लाभ मिलता है या नहीं
मिलता है। मैक्स बूपा में same person,
same disease के लिए भी मिलता है और चाहे
जितनी बार आप रिस्टोर कर सकते हैं। एक साल में आप चाहें तो एक बार, दो
बार, तीन बार या चार बार जितनी बार चाहो आप उतनी बार Restore करा सकते हैं।
“HDFC Ergo” में same
person, same disease वापस से
आपको Restore करने का benefit मिल जाता है। मतलब 100 + 100 यानि जितना आपका sum assured था उसका आप फिर से वापस restore
करा सकते हैं। इसी के विपरीत बात करें
स्टार हैल्थ की तो same
Person, same disease के लिए
आपको restore नहीं मिलेगा। ये बहुत ही ज्यादा negative point है Star
Health का। जिसकी वजह से स्टार
मुझे थोड़ा सा कम पसन्द आता है। आपको इसमें 10 प्रतिशत sum assured का restore मिल जाता है। वैसे आप तीन से चार बार का रिस्टोर ले सकते
हैं लेकिन Depend होता है कि आपकी policy
कौन-सी है। पर same person, same disease पर यह नहीं मिलता है।
9.
Bonus -: Bonus Every Free Year में आपका 50 प्रतिशत बढ़ जाता है, पर
maximum 100 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं जैसे
किसी वर्ष आपने कोई क्लेम नहीं लिया 5 लाख के sum
assured का तो यह 50 प्रतिशत बढ़कर
यानि 7.5 लाख हो जाता है। और maximum बढ़कर 100 प्रतिशत तक बढ़ता है। ये पोलिसी Max or Hdfc दोनों में same
है। और इसी के विपरीत हम बात करें तो
स्टार की तो पहले साल में स्टार 25 प्रतिशत तक लाभ देता है। उसके बाद यह 10-10 प्रतिशत
तक हर साल में Increase
होता है। और यह ज्यादा से ज्यादा 10
साल तक और अधिकतम 100 प्रतिशत का हो सकता है। यानि बाद करें Max और HDFC की तो पहले दो ही सालों में आपको 100 प्रतिशत तक का Bonus मिल सकता है। और स्टार में आपको 100 प्रतिशत का बोनस मिलने
के लिए आपको अधिकतम 5 साल लगने वाले हैं।
10. Health Checkup -: ये एक ऐसा point है जो हर एक पोलिसी में अलग है,
जो तीनों का अलग-अलग है।
सबसे पहले बात करते हैं Max
की तो मैक्स का नियम बड़ा ही साधारण
है। हर एक लाख रूपये का sum
assured में आपको 500 रूपये का हैल्थ
चैकप मिलने वाला है। और अधिकतम 5000 तक का मिल सकता है। मान लेते हैं आपका 2 लाख का
sum assured है तो आपको 500 + 500 =
1000 रूपये का आपको हैल्थ चैकप
के नाम से 1000 रूपये हर वर्ष मिलने वाले हैं। और पहले ही दिन से आप हैल्थ चैकप का
क्लेम आप कर सकते हैं। HDFC
ERGO की बात करें तो इसमें 2500
रूपये हर वर्ष मिलेगें। और स्टार हैल्थ की बात करें तो हम 5 लाख के sum assured पर 1500 रूपये हर साल हैल्थ चैकप के नाम से क्लेम कर
सकते हैं। जैसे-जैसे sum
assured बढ़ता जाता है हैल्थ चैकप
का amount भी बढ़ता जाता है।
11. Pre
Existing -: Max और HDFC
Ergo में 36 माह बाद आपकी pre existing disease को भी कवर कर लिया जाता है। पर अगर बात करें स्टार की
तो सिर्फ 48 माह के बाद ही आपकी pre
existing disease को कवर किया जा सकता
है।
12. Air Ambulance -: तीनों की पॉलिसी अलग-अलग है। Max Bupa में 2.5 लाख रूपये तक का होस्पिटलाईजेशन कवर है Upto sum assured. उसके बाद बात करें HDFC
की तो 5 लाख की पॉलिसी में आपको air ambulance नहीं मिलती है,
पर 5 लाख से ऊपर की पॉलिसी में जितना
आपका sum assured है उतनी आप air
ambulance के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा फायदा air
ambulance के लिए HDFC में मिलता है,
लेकिन एक छोटा-सा Negative Point है कि 5 लाख की पॉलिसी में यह लाभ आपको नहीं मिलता है।
लेकिन बात करें स्टार की तो 10 प्रतिशत of
sum assured of rs. 1 lakh whichever is lower.
13. Individual Personal Accident -: “Max
Bupa” और HDFC Ergo यह कवर करता है लेकिन स्टार इसे कवर नहीं करता है।
14. Ayush Benefit -: इसकी बात करें तो Max
की पॉलिसी में जितना sum assured है पूरा का पूरा प्रयोग कर सकते हैं। HDFC में Ayush
benefit नहीं मिलता है। बात करें
स्टार की तो इसमें 15000 रूपये तक का ही Ayush
Treatment मिलने वाला है।
तो ये हो गये बहुत सारे point
जिसका हमने तीनों पॉलिसी को कवर किया
है। और तीनों पोलिसी को डिटेल में बताया है। अगर मेरी personal
ranking के हिसाब से बात करें तो
न०-1 में मैं Max Bupa और HDFC
Ergo दोनों को चुनूगां। एचडीएफसी और मैक्स बूपा दोनों ही नम्बर वन
हैं। HDFC की बात करें तो claim
के settlement
हमें काफी Relive मिल जाता है। इसका नेटवर्क भी काफी अच्छा है और कोई परेशानी
भी नहीं होती है। पर ये थोड़ा सा महगां है। और इसमें कोई EMI का ऑपशन भी नहीं है।
Max की बात करें तो EMI
का option
भी आता है। थोड़ी सी Cheap Policy होती है। नम्बर के मामले में Max, HDFC के मुकाबले Max
थोड़ा सा कमजोर है। धीरे-धीरे यह भी grow हो रहा है। कहीं न कहीं हमें थोड़ा कम्प्रोमाइज करना पड़ेगा।
डिपेन्डिंग होता है हमारी स्थिति पर कि हमारे लिए क्या लाभदायक होने वाला है। तो
मतलब मेरे लिए नम्बर 1 है HDFC या फिर होने वाला है Max.
ये दोनों ही बहुत बढि़या हैं। अगर मैं
बात करू स्टार की तो स्टार मैं personally
Avoid करने की कोशिश करूगां।
0 Comments