Daily current affairs in Hindi 07 January, 2022
प्रश्न-1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय के अगरतला में महाराजा वीर विक्रम हवाई
अडडे के नये एकीकृत टर्मिनल भवन का उदघाटन किया।
2-
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मेघालय ग्राम समृद्धि योजना एवं विधाज्योति विद्यालयों
के प्रोजेक्ट मिशन का शुभारम्भ किया।
उपर्युक्त
कथनों में से कौन सा सही है।
उत्तर-
दोनों गलत हैं।
व्याख्या-
4 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने त्रिपुरा के अगरतला
में महाराजा वीर विक्रम हवाई अडडे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उदघाटन किया और
मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना एवं विद्याज्योति विद्यालयों के
प्रोजेक्ट मिशन100 जैसी प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया।
महाराजा
वीर विक्रम हवाई अडडा बाग्लादेश से राज्य की निकटता दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों
तक पहुंच के कारण इस नए टर्मिनल के उदघाटन को अंतराष्ट्रीय हवाई अडडे के रूप में
संचालन के लिए पहला कदम माना जाता है।
अकोटी
पहाडि़यों की स्थानीय आदिवासी पत्थर की मूर्तियों और स्थानीय बांस हस्तशिल्प
का भवन के अंदरूनी हिस्सों में बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है। महाराजा वीर
विक्रम हवाई अडडे को मूल रूप से द्वितीय विश्वयुद्ध (1939-45) के दौरान तात्कालीन रियासत के राजा वीर विक्रम किशोर माणिक्य देवबर्मन
के सहयोग से अमेरिकी वायुसेना द्वारा बनाया गया था।
इसे
पहले अगरतला हवाई अडडे के नाम से जाना जाता था और वर्ष 2018 से इसका नाम परिवर्तित
किया गया। मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना हर घर आवास, आयुष्मान कवरेज, बीमा कवर,
केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) सड़कों एवं नल के पानी को बढ़ावा देगी जिससे ग्रामीण
आबादी में विश्वास बढ़ेगा।
प्रश्न-2
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1-
साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते खतरों के बीच गूगल के एक साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप
को खरीद लिया है।
2-
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नेशनल
एजुकेशन एलांयस फॉर टेक्नोलॉजी (NEAT) के तीसरे
चरण की शुरूआत की है।
उपर्युक्त
कथ्नों में से कौनसा कथन सही है।
उत्तर-
दोनों कथन सत्य हैं।
व्याख्या-
साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते खतरों के बीच गूगल ने एक साइबर सिक्योरिटी
स्टार्टअप को खरीद लिया है। अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल ने 4 जनवरी को
बताया कि कंपनी की क्लाउड डिवीजन ने इजरायली साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप सिम्प्लीफाई
का अधिग्रहण किया है।
बढ़ते
साइबर हमलों के बीच कंपनी ने अपनी सुरक्षा का विस्तार किया है। सिम्प्लीफाई, अमोस स्टर्न के नेतृत्व वाला स्टार्टअप है। 3 जनवरी 2022 को केन्द्रीय
शिक्षा मंत्री और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नेशनल एजुकेशनल एलांयस
फॉर टेक्नोलॉजी के तीसरे चरण की शुरूआत की है।
यह
देश के विद्यार्थियों को सर्वोत्तम एड टेक समाधान और पाठयक्रम प्रदान करने के
उददेश्य से एक मंच के तौर पर कार्य करेगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
(एआईसीटीई) NEAT योजना के लिए कार्यान्वयन एंजेसी है।
प्रश्न-3
हाल ही में पदम अवार्ड से सम्मानित सिंधुताई सपकाल का 4 जनवरी 2022 को निधन हो
गया है। वे किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
उत्तर-
सामाजिक कार्यकर्ता
व्याख्या-
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और पदमश्री अवार्ड से सम्मानित
सिंधुताई सपकाल का 4 जनवरी 2022 को निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। सिंधुताई को
2021 में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें अनाथ बच्चें की मां के
रूप में जाना जाता था।
सिंधुताई
सपकाल ने अपना पूरा जीवन अनाथ बच्चों की जिंदगी संवारने में लगा दिया। सिंधुताई
1400 से ज्यादा बच्चों की मां और एक हजार से अधिक की दादी थी।
सिंधुताई
को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कहा जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अनाथ बच्चों
की सेवा में गुजार दी। इस नेक काम के लिए उन्हें पदमश्री समेत कई अन्य पुरस्कारों
से भी सम्मानित किया गया था। सिंधुताई सपकाल का जन्म 14 नवंबर, 1948 को महाराष्ट्र के वरधा जिले में हुआ था।
बचपन
में उन्हें लोग चिंदी कहकर पुकारते थे। सिंधुताई को 2021 में पदमश्री पुरस्कार
से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें 750 से ज्यादा पुरस्कारों से
सम्मानित किया गया था। उन्होंने हमेशा पुरस्कार राशि अनाथालयों में खर्च की।
प्रश्न-4
हाल ही में जनवरी 2022 में किसने सार कार्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर-
स्मार्ट सिटी मिशन
व्याख्या-
देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के हिस्से के रूप
में स्मार्ट सिटी मिशन ने स्मार्ट सिटी एंड एकेडेमिया टुवार्डस एक्शन एंड
रिसर्च SAAR
कार्यक्रम शुरू किया गया है।
यह
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ अर्बन
अफेयर्स और देश के अग्रणी भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की एक संयुक्त पहल है। कार्यक्रम
के तहत देश के 15 प्रमुख वास्तुकला और योजना संस्थान स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर
स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा शुरू की गयी ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण करेगें।
इन
दस्तावेजों में सर्वोत्म पंरपराओं से सीखने, छात्रों को शहरी
विकास परियोजनाओं पर जुड़ाव के आवास प्रदान करने और शहरी चिकित्सकों तथा
शिक्षाविदों के बीच तत्काल सूचना के प्रसार के उपायों का उल्लेख किया जाएगा।
प्रश्न-5
हाल ही में किसने 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आंतकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष
पद ग्रहण किया?
उत्तर-
टीएस त्रिमूर्ति
व्याख्या-
भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने 2022 के लिए
सुरक्षा परिषद की आंतकवाद निरोधी समिति सीटीसी का अध्यक्ष पद ग्रहण किया। भारत
अभी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसके दो साल का कार्यकाल
31 दिसम्बर 2022 को समाप्त होगा।
आतंकवाद
निरोधी समिति सीटीसी की स्थापना 2001 में 9/11 के आतंकवादी हमलों के मददेनजर की
गयी थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1373 (2001) ने परिषद की एक सहायक संस्था
कके रूप में आतंकवाद विरोधी समिति की स्थापना की थी।
प्रश्न-6
केन्द्र सरकार ने 31 मार्च तक पैन को आधार कार्ड से न जोड़ने पर निम्न में से
कितने हजार रूपये जुर्माना लगाने की घोषणा की है?
उत्तर-
10 हजार रूपये
व्याख्या-
केन्द्र सरकार ने 31 मार्च तक पैन को आधार कार्ड से न जोड़ने
पर 10 हजार रूपये जुर्माना लगाने की घोषणा की है। यदि पैन कार्डधारक समय से इस
महत्वपूर्ण लिंकिग पूरा नहीं करते हैं तो उनका पैन अमान्य हो जायेगा।
यदि
कोई शख्य तय तारीख तक यह काम पूरा नहीं करता है तो उसका पैन अमान्य हो जायेगा और
उसे फिर से चालू करवाने के लिए 1000 रूपये तक देना पड़ सकता है।
इसके
अलावा यदि कोई व्यक्ति निष्क्रिय होने पर अपने पैन कोर्ड का उपयोग करता है तो उसे
10000-00 रूपये का जुर्माना लगेगा।
0 Comments