परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेन्ट अफेयर्स।
प्रश्न-1- निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
a- हिमाचल प्रदेश देश का तीसरा एलपीजी युक्त और
धुंआयुक्त मुक्त राज्य बन गया है।
b- हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री ग्रहिणी सुविधा
योजना की शुरूआत 26 मई, 2018 को हुई है।
उत्तर- केवल कथन 2
सही है।
उत्तर व्याख्या- केन्द्र
सरकार की उज्जवला और प्रदेश सरकार की ग्रहिणी सुविधा योजना की बदौलत हिमाचल
प्रदेश देश का पहला एजलीजी युक्त और धुंआ मुक्त राज्य बन गया है।
लकड़ी से चूल्हा
जलाते समय धुंएसे होने वाली गंभीर बीमारियों से महिलाओं को निजात दिलाने के लिए
केंद्र ने उज्जवला योजना शुरू की थी।
राज्य सरकार ने भी
अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए ग्रहिणी सुविधा योजना शुरू की।
मुख्यमंत्री
ग्रहिणी सुविधा योजना की शुरूआत 26 मई, 2018 को हुई थी।
पर्यावरण संरक्षण के
लिए कार्यान्वित रहित परिवारों को एलपीजी कनेक्शन नि:शुल्क वितरित किए जा रहे
हैं।
योजना को शुरू करने
का उद्देश्य उन परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करता था, जो केंद्र की उज्जवला योजना के दायरे में नहीं
आए थे।
उज्जवला योजना की
तर्ज पर ही प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रहिणी सुविधा योजना शुरू की।
इन योजनाओं से ईंधन
के लिए लकड़ी पर निर्भरता कम हुई है।
प्रश्न-2- निम्न कथनों पर
विचार कीजिए-
a- प्रतिवर्ष 08 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया
जाता है।
b- विश्व ब्रेल दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र
महासभा द्वारा नवंबर, 2018 में की गई थी।
c- इसका उद्देश्य आम लोगों के बीच ब्रेल लिपि के
बारे में जागरूकता पैदा करना है।
उत्तर- केवल कथना 2
और 3 सही है।
उत्तर व्याख्या- दुनियाभर में ब्रेल लिपि के
महत्व को रेखांकित करने के लिए प्रतिवर्ष 04 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया
जाता है।
ब्रेल नेत्रहीन और दृष्टिबाधित लोगों के लिए
प्रयोग की जाने वाली एक पद्धति होती है।
यह दिवस ब्रेल लिपि के जनक फ्रांस के लुई ब्रेल की
जयंती को चिन्हित करता है, जिन्होंने 1824 में ब्रेल लिपि का
आविष्कार किया था।
विश्व ब्रेल दिवस की स्थापना संयुकत् राष्ट्र
महासभा द्वारा नवंबर, 2018 में की गई थी और इसका उद्देश्य
आम लोगों के बीच ब्रेल लिपि के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
विश्व ब्रेल दिवस शिक्षकों, सरकारों और गैर-सरकारी संगठनों को नेत्रहीन एवं दृष्टिबाधित लोगों के
समक्ष मौजूद चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
लुई ब्रेल का जन्म 04 जनवरी, 1809 को फ्रांस के एक गांव में हुआथा और बहुत हम आयु में ही एक दुर्घटना
के बाद उनकी ऑंखों की रोशनी चली गई।
जिसके बाद उन्होंने 15 वर्ष की आयु में ब्रेल लिपि
का आविष्कार किया।
प्रश्न-3- हाल ही में जिला सुशासन सूचकांक स्थापित करने
वाला पहला केन्द्रशासित प्रदेश होगा-
उत्तर- जम्मू कश्मीर।
उत्तर व्याख्या- केन्द्र सरकार द्वारा जल्द ही
जम्मू कश्मीर में जिला सुशासन सूचकांक(District good governance index)
विकसित किया जाएगा, जिससे जम्मू कश्मी इस
प्रकार सूचकांक प्राप्त करने वाला पहला केन्द्रशासित प्रदेश बन जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत प्रशासनिक सुधार और
जन-शिकायत विभाग इस सम्बन्ध में जम्मू कश्मीर प्रशासन के साथ काम कर रहा है।
प्रदेश के सभी बीस जिलों में सुशासन सूचकांक बनाया
जाएगा, जिसका लक्ष्यविभिन्न जिलों में प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करना है।
इस सूचकांक से निश्चित समय के भीतर कार्यालयों में
फाइलों तथा अन्य मामलों का निपटारा होगा और पारदर्शिता जवाबदेही तथा जनभागीदारिता
बढ़ेगी।
जिला सुशासन सूचकांक(DGGI)
फ्रमवर्क में कृषि व संबद्ध विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य
और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे 58 संकेतक शामिल हैं।
प्रश्न 4-कौन-सा हाईकोर्ट देश की पहली पेपरलेस अदालत बनी।
उत्तर- केरल उच्च न्यायालय।
उत्तर व्याख्या- 1 जनवरी, 2022को केरल उच्च न्यायालय देश का पहला पेपरलेस कोर्ट बन गया है।
सुप्रीम के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इसका
उद्घाटन किया।
केरल हाईकोर्ट ने ई-फाइलिंग, पेपरलेस कोर्ट और ई-ऑफिस की सुविधाओं के साथ वर्चुअल ऑफिस परियोजना शुरू
की है।
यानी अब हाईकोर्ट में केस फाइलिंग इलेक्ट्रानिक
मोड से होगी।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने
कहा कि न्यायालय एक सेवा है जो राज्य द्वारा अपने सभी नागरिकों को प्रदान की
जाती हैं।
और ई-फाईलिंगऔर कागज रहित अदालते न्याय के
विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये पहल एक न्याय के विकेंद्रीकरण में महत्वपूर्ण
कदम है।
प्रश्न-5- किस कंपनी ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड को
भारत की पहली बैटरी संचालित 23 इलेक्ट्रानिक नौकाओं में से पहली नौका सौंप दी है।
उत्तर- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड(कोची)
उत्तर व्याख्या- कोचीना शिपयार्ड लिमिटेड(CSL) ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के तहत वाट मेट्रो परियोजना के लिए बनायी
जा रही बैटरी संचालित 23 इलेक्ट्रिक नौकाओं में से पहली नौका सौंप दी है।
इन इलेक्ट्रिक नौकाओं में सबसे सुरक्षित मानी जाने
वाली बैटरी लिथियम टाइटेनियम ऑक्साइड (LIO) बैट्री का
प्रयोग हुआ है।
और यह दुनिया की पहली बैटरी संचालित पानी परिवहन
सिस्टम है।
इस पहली इलेक्ट्रिकबोट को मुजिरिस नाम दिया गया
है।
भारतका पहला चलता-फिरता सिनेमाघर(रोविंग सिनेमाहॉल)
कहां स्थापित किया गया है- लेह(लद्दाख)।
भारत का पहली ई-वाहन अनुकूल राजमार्ग कौन-सा बन गया
है- दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग।
भारत के पहले स्मॉग टॉवर को किस शहर में स्थापित किया
गया है- नई दिल्ली।
भारत का पहला वॉटर प्लस शहर कौन सा बना है- इंदौर(मध्य प्रदेश)
प्रश्न-6- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(NTCA) की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में कितने बाघों की मृत्यु हुई है।
उत्तर- 126
उत्तर व्याख्या- 2012 में राष्ट्रीय बाघ
संरक्षण प्राधिकर(National Tiger Conservation Authority-NTCA) द्वारा आंकड़़ों का संकलन शुरू हुआ था तथा प्रतिवर्ष हुई मौतों में से
पहली बार 2016 में सबसे बड़ी संख्या में बाघों की मौत दर्ज की गई थी।
उस साल 121 बाघों की मौत हुई थी।
भारत के बाघ संरक्षण निकाय के अनुसार 2021 में 126
बाघोंकी मृत्यु हुई है, जो कि अब तक का सबसे अधिक माना जा
रहा है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है, 1972 के प्राविधानों के तहत गठित है।
0 Comments